{"_id":"60feb3f88ebc3e670211d66f","slug":"bhim-army-demonstration-for-the-arrest-of-the-accused-gurgaon-news-noi595736737","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भीम सेना का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भीम सेना का प्रदर्शन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अशोक विहार में रहने वाली युवती से शादी के ढाई साल बाद छोड़ने के बाद दर्ज मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भीम सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि आरोपी पति की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को उठा कर बाहर किया। बाद में 107 व 151 के तहत मामला दर्ज किया। बाद में उनको जमानत पर छोड़ दिया।
भीम सेना के अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने बताया कि अशोक विहार की रहने वाली दलित युवती के साथ सोहना क्षेत्र के एक युवक ने ढाई साल पहले विवाह किया था। बाद में दुष्कर्म के बाद उसे छोड़ दिया। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है मगर उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसलिए उनके संगठन की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है।
महिला अपराध देख रही एसीपी पूनम दलाल ने बताया कि इस मामले में हाईकोर्ट का साफ आदेश है कि परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। इसमें सास, ससुर व के साथ परिवार के अन्य लोग शामिल है। अदालत ने केवल पति की गिरफ्तारी पर रोक नहीं लगाई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार किया जाएगा। उसके बाद ही अन्य आरोपों का खुलासा होगा। थाना प्रभारी सिविल लाइन ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे लोगों में कुछ लोगों के खिलाफ धारा 107 व 151 के तहत मामला दर्ज करने के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।