फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Beautification of Basunda and Mehchana ponds

Gurugram News: बसुंडा और महचाना के तालाब का हुआ सौंदर्यीकरण

Sat, 06 Sep 2025 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
Beautification of Basunda and Mehchana ponds
52 लाख रुपये की लागत से पूरे हुए सौंदर्यीकरण के प्रोजेक्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विधायक बिमला चौधरी ने फर्रुखनगर खंड के गांव बसुंडा और मेहचाना में व्हर्लपूल कंपनी की कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत तैयार कराए गए तालाब सौंदर्यीकरण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इन कार्यों पर गांव बसुंडा में लगभग 22 लाख रुपये और महचाना में करीब 30 लाख रुपये की लागत से संपन्न हुई। इन परियोजनाओं से ग्रामीणों को स्वच्छ जल संरक्षण की सुविधा मिलेगी।

विधायक बिमला चौधरी को ग्रामीणों ने प्रमुख आवश्यकताओं, जैसे नाले का निर्माण और खेत-खलिहानों तक जाने वाले मार्गों के सुधार को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। विधायक बिमला चौधरी ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया है कि उनकी सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहले ग्रामीण विकास में नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव लाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed