{"_id":"6adfab056a1855b2ef0fa107","slug":"beaten-to-death-following-a-dispute-over-selling-vegetables-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-105488-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ढाबे के साथ ट्रैक्टर लगाकर सब्जी बेचने पर विवाद में हुई थी पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ढाबे के साथ ट्रैक्टर लगाकर सब्जी बेचने पर विवाद में हुई थी पीटकर हत्या
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार, आईएमटी मानेसर थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना इलाके में 35 साल के आत्माराम की ढाबे के बाहर ट्रैक्टर लगाकर सब्जी बेचने के विवाद में पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 36 साल के श्रवण के रूप में हुई है, जो कासन गांव का रहने वाला है।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी श्रवण को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों का पता लगा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। यह घटना 20 अक्तूबर की शाम को गांव कासन-मानेसर रोड पर हुई थी। आत्माराम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जमालपुर में रहता था और सब्जियां बेचता था। घटना वाले दिन वह प्याज बेचने के लिए ढाबे के सामने अपना ट्रैक्टर रोक रहा था। इसी बात पर ढाबे वालों और आत्माराम के बीच विवाद शुरू हो गया।
आरोपियों ने डंडे से आत्माराम के बाएं पैर पर वार किया, जिससे उसे चोट लगी। आत्माराम पट्टी करवाकर अपनी झुग्गी लौट आया था। चोट लगने के कारण आत्माराम के पैर में काफी दर्द था। अगले दिन 21 अक्तूबर की सुबह उसकी पत्नी ने उसे मृत पाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पैर की चोट की जटिलताओं को ही मृत्यु का कारण बताया गया। आरोपी ने पूछताछ में ढाबे के बाहर ट्रैक्टर लगाकर प्याज बेचने को ही विवाद का मुख्य कारण बताया है। आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने रविवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की। यह प्राथमिकी बीएनएस की धारा 105, 3(5) के तहत दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार को ही त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।