फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Battle of Skill... Bugle Sounds for Kurukshetra Taekwondo Championship

Gurugram News: हुनर की जंग...कुरुक्षेत्र ताइक्वांडो चैंपियनशिप का बिगुल बजा

Sat, 18 Jul 2026 05:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Battle of Skill... Bugle Sounds for Kurukshetra Taekwondo Championship
19 जुलाई तक चलेगी प्रतियोगिता, जिले के 60 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम
विज्ञापन

नंबर गेम - 19 जुलाई को पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित हो रही तीसरी हरियाणा स्टेट सब-जूनियर और फ्रेशर ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में गुरुग्राम के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिल रहा है। इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुरुग्राम जिले से 60 ताइक्वांडो खिलाड़ियों के एक बड़े दल ने जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया है। 17 जुलाई से शुरू हुई यह तीन दिवसीय चैंपियनशिप 19 जुलाई तक चलेगी। इसमें प्रदेश भर के एथलीट अपनी खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

ताइक्वांडो स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के तत्वावधान और डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित इस महाकुंभ में सब-जूनियर और फ्रेशर दोनों श्रेणियों के कड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। चैंपियनशिप के पहले दिन यानी 17 जुलाई को सभी खिलाड़ियों का आगमन आधिकारिक पंजीकरण और वजन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई।
विज्ञापन



वहीं, शनिवार को सुबह 9 बजे से सब-जूनियर वर्ग के पुरुष और महिला खिलाड़ियों के मुकाबले शुरू हुए। इसके बाद दोपहर एक बजे से पूमसे इवेंट्स का आयोजन किया गया। इसमें गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक से दर्शकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन यानी 19 जुलाई को सभी फ्रेशर वर्ग के मुकाबले सुबह 9 बजे से शुरू होंगे और दोपहर 3 बजे समापन व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed