फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Banks strike on second day as well, no money in ATM

बैंकों के निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी बैंकों में रही हड़ताल

Tue, 16 Mar 2021 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Banks strike on second day as well, no money in ATM
गुरुग्राम। बैंकों के निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन मंगलवार को भी साइबर सिटी की करीब 900 सरकारी बैंक शाखाओं में हड़ताल रही। कामकाज न होने से व्यापार ठप रहा। सरकारी काम भी नहीं हो पाए। जबकि प्राइवेट बैंकों में सामान्य स्थिति रही। हड़ताल का असर ये रहा कि कई एटीएम में भी रुपये नहीं थे। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस देशव्यापी हड़ताल का असर ग्राहकों पर सीधा पड़ता दिखाई दिया। जिन लोगों को हड़ताल की जानकारी नहीं थी, वे बैंक पहुंचकर वापस लौटते दिखाई दिए। बैंककर्मी व अधिकारी बैंकों में आये अवश्य, लेकिन वे अंदर नहीं गए और बाहर ही धरना प्रदर्शन कर लौट गए। बैंकों में हड़ताल होने के कारण लेन-देन बिल्कुल नहीं हुआ। एटीएम में भी कई स्थानों पर कैश की कमी होने की जानकारी मिली है। पिछले 4 दिनों से बैंक बंद हैं।
विज्ञापन

माह का दूसरा शनिवार होने के कारण पिछले सप्ताह से बैंक बंद है। इसी प्रकार रविवार को अवकाश रहने के कारण भी बैंक बंद ही था। पिछले दो दिनों से हड़ताल चल रही है। निजी बैंकों के खुले रहने से लोगों ने कुछ राहत अवश्य महसूस की। बैंककर्मी एसोसिएशन के आरके गंभीर का कहना है कि केंद्र सरकार वर्ष 2021 में दो बैंकों का निजीकरण करने जा रही है। इसी के विरोध में यह देशव्यापी हड़ताल की गई है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि बैंकों का निजीकरण न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed