{"_id":"6150af7e8ebc3e0103696f32","slug":"bad-condition-due-to-waterlogging-and-dirt-in-begumpur-khataula-area-gurgaon-news-noi606939952","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दरबार में रखीं बेगमपुर खटौला रोड इलाके की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दरबार में रखीं बेगमपुर खटौला रोड इलाके की समस्याएं
विज्ञापन
गुरुग्राम। मानेसर नगर निगम के ऑडीटोरियम में विधायक राकेश दौलताबाद के जनता दरबार में रविवार को लोगों ने बेगमपुरा खटौला रोड इलाके की समस्याएं बताईं। पूर्वांचल समाज के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन भी सौंपा। कहा कि इलाके में जलभराव व गंदगी से बुरा हाल है। विधायक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
इलाके के राजेश पटेल ने विधायक को बताया कि यहां 300 छोटी-बड़ी कंपनियां हैं। हजारों लोग रोजगार करते हैं और यहीं आसपास के इलाके में रहते हैं। हालात ये है कि यहां जलभराव, गंदगी, स्ट्रीट लाइट न होने आदि की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। इसे लेकर ही मानेसर निगम में विधायक के जनता दरबार का आयोजन किया गया था। यहां पूर्वांचल समाज के प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। विधायक ने मौके पर ही निगम व अन्य विभागों के संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। यहां पूर्वांचल समाज के विजय तिवारी, राजीव राठौर, प्रताप ठाकुर, रंजन सिंह आदि मौजूद रहे।
दो साल पहले सीएम विंडो पर दी थी शिकायत
निवासी संजय ने बताया कि इलाके की सभी समस्याओं को लेकर दो साल पहले सीएम विंडो पर शिकायत भेजी थी। तीन पेज की शिकायत में दो दर्जन से ज्यादा फोटो भी थे, जो इलाके की नारकीय हालात को बयां कर रहे थे। इसके बाद खानापूर्ति के लिए यहां प्रशासन की ओर से एक दो बार जेसीबी मशीन आई, लेकिन बिना कोई काम किए ही चली गई। कई बार अधिकारियों को फोन किया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।