हरियाणा: बाबा राम रहीम के डेरे में आज पार्टी, फरलो खत्म होने से एक दिन पहले जश्न मनाने की तैयारी
बाबा राम रहीम ने 21 दिन की फरलो प्रशासन की ओर से लागू की गईं शर्तों के साथ पूरा की है। रविवार की रात को एक छोटी पार्टी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रिश्तेदार व करीबी दोस्त के साथ राम रहीम के शुभचिंतक शामिल होंगे। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार फरलो के नियमों का किसी तरह का उल्लंघन न करके राम रहीम ने जल्द बाहर आने का रास्ता बनाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साध्वी से दुष्कर्म के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो रविवार को समाप्त हो जाएगी। उसे सोमवार की दोपहर 12 बजे के बाद कड़ी सुरक्षा में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे के रास्ते रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया जाएगा।
राम रहीम ने 21 दिन की फरलो प्रशासन की ओर से लागू की गईं शर्तों के साथ पूरा की है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार फरलो के नियमों का किसी तरह का उल्लंघन न करके राम रहीम ने जल्द बाहर आने का रास्ता बनाया है। कानूनी-दांव पेंच का इस्तेमाल कर वह बाहर निकलने का प्रयास करता रहेगा।
कमिश्नरी की पुलिस की ओर से फर्रुखनगर सीमा तक पीसीआर व थाना प्रभारी को तैनात किया गया है। साथ ही बाबा की फरलो पूरी होने की सूचना झज्जर व रोहतक पुलिस के साथ पुलिस महानिदेशक को भी भेज दी गई है।
सुबह से ही डेरे में आने लगी हैं कारें
जानकारों की माने तो रोजाना की अपेक्षा रविवार की सुबह से ही चहल-पहल बढ़ गई है। रविवार की रात को एक छोटी पार्टी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रिश्तेदार व करीबी दोस्त के साथ राम रहीम के शुभचिंतक शामिल होंगे। 21 दिन में राम रहीम अपने सभी करिबियों से मिल चुका है। पुलिस अधिकारी का कहना है जिस तरह से सामान अंदर जा रहा है, पार्टी में बहुत ही लिमटेड लोग हो सकते हैं।
डेरे के आस-पास सुरक्षा बढ़ाई
डेरे में आने वालों को देखते हुए पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। स्थानीय थाना प्रभारी व आस-पास की पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। रविवार का दिन होने के कारण आस-पास की सड़कों पर आने-जाने वाले वाहनों की भीड़ कम है।