फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Awareness Campaign on World Malaria Day

Gurugram News: विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान

Sun, 26 Apr 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Awareness Campaign on World Malaria Day
विश्व मलेरिया दिवस पर निकली जागरूकता रैली, सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी। विज्ञप्ति
नूंह। जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार पिछले साल जिले में मलेरिया के सात मामले सामने आए थे, जबकि इस वर्ष अब तक एक भी केस दर्ज नहीं हुआ है, जो राहत भरी खबर है।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन गांवों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जहां पिछले साल मलेरिया के मामले पाए गए थे। इन क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है और पूरे परिवार की स्लाइड तैयार कर जांच की जा रही है। डॉक्टर मनप्रीत ने बताया कि जहां भी बुखार के मामले सामने आते हैं, वहां तुरंत टीम भेजकर जांच कराई जाती है। ग्राम पंचायत की मांग पर संबंधित गांवों में फॉगिंग कराई जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि मच्छरदानी का इस्तेमाल करें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें और खुले में सोने से बचें। साथ ही बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं, ताकि मलेरिया को समय रहते रोका जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed