फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Avyanna wins two bronze medals in State Ranking Table Tennis Championship

Gurugram News: राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अव्यान्ना जीते दो कांस्य

Tue, 30 Sep 2025 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
Avyanna wins two bronze medals in State Ranking Table Tennis Championship
अंडर-17 और अंडर-15 में दोनों वर्गों में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-65 स्थित प्रोग्रेसिव टेबल टेनिस एकेडमी में 26 से 29 सितंबर तक हरियाणा राज्य रैंकिग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिले की खिलाड़ी अव्यान्ना फाल्सवाल ने चैंपियनशिप में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। अव्यान्ना ने अंडर-17 वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। साथ ही अंडर-15 वर्ग में भी कांस्य पदक हासिल किया।



अव्यान्ना ने अंडर-13 वर्ग में भी कड़ा मुकाबला किया लेकिन क्वार्टर फाइनल में अवनी दुआ से कड़े संघर्ष के बाद 2-3 से हारकर बाहर हो गईं। उनके कोच अजित यादव ने कहा कि अव्यान्ना ने जिस समर्पण और लगन से खेल दिखाया है, वह काबिले-तारीफ है। अगर इसी तरह मेहनत जारी रही तो आने वाले वर्षों में वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीत सकती है। वहीं, परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि अव्यान्ना ने इतनी कम उम्र में राज्य स्तर पर दो-दो पदक जीतकर हमारा सिर ऊंचा किया है। उनकी मेहनत और संघर्ष एक दिन उन्हें बड़े मुकाम तक ज़रूर पहुंचाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed