{"_id":"614233ce8ebc3e4f8c4a76d4","slug":"auto-overturns-due-to-bike-collision-driver-dies-gurgaon-news-noi6048042152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से ऑटो पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से ऑटो पलटा, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। सुशांत लोक क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को अस्पताल में दाखिल कराया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक की मौत हो गई। सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, पलवल के होडल निवासी नवीन ने बताया कि वह सेक्टर-44 कन्हई कॉलोनी में किराए पर रहता है। उसके ताऊ 38 वर्षीय मोहन श्याम उर्फ बबलू भी साथ ही रहते थे और ऑटो चलाते थे। आरोप है कि सोमवार सुबह भी मोहन श्याम ऑटो लेकर सुबह 7 बजे घर से निकले थे। सुबह 10 बजे शिकायतकर्ता को सूचना मिली कि सुशांत लोक सी ब्लॉक सरपंच मार्केट के पास ऑटो को बाइक ने टक्कर मार दी है। शिकायतकर्ता मौके पर पहुंचा तो राहगीर उसके ताऊ को नजदीक निजी अस्पताल ले जा चुके थे। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक चालक ने सामने से ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया। ऑटो के नीचे दबकर चालक को काफी चोट आई। मौके पर ही ऑटो व आरोपी की बाइक भी खड़ी थी। ऑटो पारस अस्पताल की ओर से डीपीएसजी स्कूल की ओर जा रहा था। जबकि बाइक पीच ट्री की ओर से आ रही थी। पीड़ित यहां से निजी अस्पताल पहुंचा। वहां से घायल को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान देर रात ही चालक की मौत हो गई। मंगलवार को मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर सुशांत लोक थाना पुलिस ने वाहन संख्या के आधार पर अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।