फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Auto overturned on Delhi-Jaipur highway, four people injured, teenager died

Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ऑटो पलटा, चार लोग घायल, किशोरी की मौत

Tue, 01 Jul 2025 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Auto overturned on Delhi-Jaipur highway, four people injured, teenager died
सभी एक ही परिवार के, हादसे के बाद ऑटो चालक फरार
विज्ञापन


आरोप है कि चालक ऑटो को काफी तेज गति से चला रहा था
ऑटो के नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर रही पुलिस


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सोमवार शाम तेज रफ्तार में चल रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल एक किशोरी को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद ऑटो चालक फरार हो गया। खेड़की दौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मूलरूप से बिहार के जिला पटना के शावानी गांव निवासी तिरन डोम नामक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ मानेसर में रहते हैं। सोमवार शाम वह अपनी पत्नी रिंकू देवी, बेटी प्रियंका (14), अंशु व बेटे बंटी के साथ मानेसर से ऑटो में सवार होकर गुरुग्राम जा रहे थे। आरोप है कि चालक ऑटो को काफी तेज गति से चला रहा था। इसी दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर द्वारका एक्सप्रेसवे के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में प्रियंका ऑटो के नीचे दब गई, जबकि तिरन, अंशु, बंटी व रिंकू को मामूली चोटें आईं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रियंका को मृत घोषित कर दिया गया। इस बारे में जांच अधिकारी मनोज ने बताया कि ऑटो के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed