फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Auto drivers took out a procession

ऑटो चालकों ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

Wed, 18 Aug 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Auto drivers took out a procession
गुरुग्राम। डीएलएफ व एमजी रोड इलाके में सामान्य ऑटो को प्रतिबंधित कर इलेक्ट्रिक वाहन जोन बनाने की योजना के खिलाफ शहर के ऑटो चालकों ने बुधवार को हुंकार भरी। ऑटो चालकों ने शासन की योजना के खिलाफजुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया और फिर जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग को ज्ञापन सौंपा। ऑटो चालकों ने कहा कि उनके यूनियन से बिना विचार-विमर्श किए सरकार ने मनमाने तरीके से डीजल सीएनजी ऑटो को प्रतिबंधित कर दिया। ऐसे में अब हजारों ऑटो चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

ऑटो चालकों ने बताया कि प्रदूषण कम होने के चलते उन्होंने सीएनजी ऑटो लिया, लेकिन अब उन्हें भी बंद कराया जा रहा है। सरकार कोई ऐसी योजना निकाले जिसके तहत नए ऑटो की जगह उनको इलेक्ट्रिक वाहन लेने के लिए पूरा पैसा दिया जाए। ऑटो चालक कमला नेहरू पार्क में इकट्ठा हुए और यात्रा निकालते हुए जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ऑटो चालकों ने बताया कि सरकार ने तुगलकी फरमान जारी करते हुए कहा है कि इफ्को चौक से आगे कोई डीजल ऑटो नहीं जाएगा, जिसके कारण वह हड़ताल कर रहे हैं। इस दौरान ऑटो चालकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर रहे रोजी-रोटी के लिए संघर्ष
ऑटो चालकों के मुताबिक वह विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि अपनी रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। परमिट, पासिंग व फिटनेस की प्रक्रिया पहले बंद कर दी थी लेकिन पैसे वसूलने के लिए फिर से शुरू कर दिया। ऑटो चालकों ने कहा कि सरकार की इस योजना से उनके घरों में चूल्हा नहीं जल रहा है। हो सकता है कि उन्हें आत्महत्या भी करनी पड़े। ऑटो चालकों ने कहा कि जिन्होंने दो-तीन माह पहले ही नए सीएनजी ऑटो लिए हैं, उन वाहनों का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने नहीं की यूनियन से बात
ऑटो चालकों ने आरोप लगाया कि सरकार ने योजना लागू करने से पहले किसी भी यूनियन से बात नहीं की। ऑटो चालकों ने 600 ई रिक्शा दिए जाने पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि पहले से ही संचालित ई रिक्शा को मोडिफाई किया गया है। ऑटो चालकों ने कहा कि शंकर चौक पर मार्शल खड़े कर सीएनजी ऑटो को प्रवेश से रोका जा रहा है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को गुमराह किया है, जिन्होंने बिना विचार-विमर्श किए ऑटो को प्रतिबंधित कर दिया। अब अधिकारियों के फोन आ रहे हैं, जिसमें कह रहे हैं कि ऑटो बंद कर दो वरना तुमको बंद कर दिया जाएगा। ऑटो चालकों ने कहा कि सभी ऑटो चालकों के यूनियन से बातचीत कर सरकार उनको विकल्प बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed