फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Attempt to spoil the atmosphere before Jalabhishek Yatra, threatening to set fire to slums by putting up posters

Gurugram News: जलाभिषेक यात्रा से पहले माहौल खराब करने की कोशिश, पोस्टर लगाकर झुग्गियों में आग लगाने की धमकी

Mon, 28 Aug 2023 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Attempt to spoil the atmosphere before Jalabhishek Yatra, threatening to set fire to slums by putting up posters
बादशाहपुर थाना पुलिस ने की काउंसिलिंग सुरक्षा का दिया भरोसा पीसीआर तैनात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। नूंह में खंडित जलाभिषेक यात्रा के दो दिन पहले सेक्टर 69 में बसी झुग्गियों के बाहर पोस्टर लगा कर खाली करने और आग लगाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बादशाहपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वहां रहने वालों को भरोसा दिलाया कि उनको डरने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार सेक्टर 69 में ट्यूलिप व्हाइट के सामने बनी दो सौ झुग्गियों के बाहर दो पोस्टर लगाए गए। इसमें लिखा है कि 28 अगस्त तक इन झुग्गियों को खाली कर दिया जाए। अगर कोई इन झुग्गियों को खाली नहीं करेगा तो वह अपनी मौत का जिम्मेदार स्वयं होगा। अगर यह झुग्गियां खाली नहीं हुई तो झुग्गियों को आग के हवाले कर दिया जाएगा। दो दिनों में झुग्गियों को खाली कर लोग भाग जाएं। दूसरे पोस्टर में आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। पोस्टर में नीचे विहिप और बजरंग दल के नाम का इस्तेमाल किया गया है। पोस्टर लगने के बाद यहां के लोग सहमे हुए थे। यहां रहने वाले लोग बंगाल व अन्य राज्यों के हैं। उन्हें हिंदी पढ़नी नहीं आती है। पोस्टर लगने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। बादशाहपुर पुलिस ने यहां पर पहुंचकर वीडियोग्राफी कराई। साथ ही लोगों से किसी से न डरने की बात कही। बादशाहपुर थाना पुलिस ने झुग्गियों के बाहर पीसीआर वैन और राइडर पुलिस को 24 घंटे के लिए तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतीश देशवाल ने कहा कि यह शरारती तत्वों का काम है। जल्द ही पोस्टर लगाने वाले की पहचान की जाएगी। किसी भी कीमत पर ऐसी दहशत फैलाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। दो दिनों तक यहां पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed