{"_id":"682399630720edc25207559d","slug":"atm-lock-was-opened-with-otp-employees-questioned-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-57458-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ओटीपी से खोला था एटीएम का लॉक, कर्मियों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ओटीपी से खोला था एटीएम का लॉक, कर्मियों से पूछताछ
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को ओटीपी से खोलकर 10 लाख रुपये निकाले गए थे। एटीएम का लॉक खोलने के लिए चाबी घुमाने पर मोबाइल पर ओटीपी आता है। यह ओटीपी कंपनी के साॅफ्टवेयर के माध्यम से ही ऑटोमेटिक जनरेट किया जाता है। एटीएम में रुपये डालने वाली कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है।
सदर थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को सात लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था। पुलिस ने एक्सिस बैंक शाखा से एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज मांगी है।
वहीं, एटीएम में रुपये डालने वाली कंपनी प्रबंधन से बूथ पर लगे सीसीटीवी फुटेज के लिए लिए मेल भेजी है। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद ही मामले में सही खुलासा हो सकेगा। वहीं, पुलिस ने कंपनी से यह ब्योरा मांगा है कि कुल कितने रुपये मशीन में डाले गए थे और रुपये डालने के बाद कितने खाताधारकों द्वारा रुपये निकाले गए हैं। ब्यूरो