{"_id":"6ae1d6957e019dd0dd0e8275","slug":"athletes-won-gold-and-silver-medals-in-the-shooting-competition-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-105649-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण और रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण और रजत पदक
विज्ञापन
शूटिंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। प्रशिक्षक
सनसिटी स्पर्धा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल किया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-37डी स्थित सनसिटी स्कूल में सनसिटी स्पर्धा 2026 की शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पूरे जिले के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-46 के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने सटीक निशानेबाजी और एकाग्रता का परिचय देते हुए विद्यालय को समग्र रूप से तीसरा स्थान दिलाया।
प्रतियोगिता में कक्षा नौ की छात्रा आराध्या बब्बर ने राइफल शूटिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, कक्षा नौ के मालित्य ने एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार निशानेबाजी करते हुए पदक अपने नाम किए। इसके अलावा कक्षा नौ के आरव यादव और आरव सिंह ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. आरती चोपड़ा ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि खेलों में सफलता हासिल करने के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और एकाग्रता बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से अपने प्रशिक्षकों और माता-पिता का नाम रोशन किया है।