फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Athletes won 11 medals in the gymnastics competition.

Gurugram News: जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

Sun, 01 Nov 2026 06:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Athletes won 11 medals in the gymnastics competition.
गुरुग्राम। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित हुई राष्ट्रीय सीबीएसई स्कूल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने कुल 11 पदक जीते। जिले के तीन खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, दो रजत और छह कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता 31 अक्तूबर को समाप्त हुई। इसमें देशभर के 950 स्कूलों के करीब 4500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्विस्ट एंड टंबल अकादमी के मुख्य कोच गौरव शर्मा ने बताया। 11 वर्ष आयु वर्ग में मिशिका यादव ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। स्प्रूहा ने इसी वर्ग में एक कांस्य पदक हासिल किया। 14 वर्ष आयु वर्ग में विहान यादव ने दो स्वर्ण और तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। उत्सवी साहू ने इसी वर्ग में दो कांस्य पदक प्राप्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed