फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ashok tanvar came to gurugram will campaign for those who left congress

कांग्रेस छोड़ चुके अशोक तंवर अब पार्टी के बागी उम्मीदवारों का करेंगे प्रचार

Sun, 06 Oct 2019 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 06 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
ashok tanvar came to gurugram will campaign for those who left congress
अशोक तंवर - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस से नाता तोड़ चुके प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर अपने मरोड़ और अकड़ ढीली कार्यक्रम के तहत रविवार को गुरुग्राम पहुंचे। यहां उन्होंने गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के बागी उम्मीदवार गजे सिंह कबलाना के कार्यालय में सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


उन्होंने ऐलान किया कि वह उन सभी उम्मीदवारों का प्रचार करेंगे, जिन्होंने कांग्रेस के लिए जमकर कार्य किया था, लेकिन अब उन्हें टिकट नहीं दिया गया। अशोक तंवर ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में टिकट देने में कुछ नेताओं ने मनमानी की है। उन्होंने अपने चहेतों को टिकट दे दिया जबकि कई वर्षों से कांग्रेस का कार्य कर रहे नेताओं के नामों पर विचार नहीं किया गया।
विज्ञापन


इस कारण ही उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों के बाद उससे भी त्याग पत्र दे दिया। वहीं उन्होंने कहा कि अभी उनकी बात नहीं सुनने वालेे नेताओं को विधानसभा चुनाव में उनकी साख के बारे में मालूम होगा। वह अब मुक्त है और विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस से बागी होकर मैदान में कूदे अपने सभी साथियों का प्रचार करेंगे। मगर उनकी कांग्रेस के खिलाफ प्रचार की कोई मंशा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ब्रिगेड के साथियों के साथ कांग्रेस आलाकमान में बैठे कुछ लोग खिलवाड़ कर रहे है। ऐसे लोग पार्टी के लिए कार्य करने वालों को साइड लाइन करने की कोशिश में लगे हुए हैं। उन्हीं नेताओं ने ही राज्य विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे में उनको साइड लाइन कर दिया। इस कारण बीते 25 सालों से कांग्रेस सबसे बुरे दौर से गुजर रही है।


उन्होंने गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े कैप्टन अजय यादव का नाम लिए बिना उनके संबंध में पार्टी के नेताओं की सोच का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि कुछ नेता उन्हें पागल करार देकर पार्टी से निकालने के बारे में विचार कर रहे थे। मगर उन्होंने ऐसे नेताओं का कड़ा विरोध किया और अजय यादव को पार्टी से निकालने नहीं दिया। इतना ही नहीं, उन्हें इसके बाद लोकसभा का टिकट भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed