फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Asha workers furious, surrounded the Deputy Commissioner's office

Gurugram News: आशा कार्यकर्ता उग्र, उपायुक्त कार्यालय का किया घेराव

Mon, 25 Sep 2023 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Asha workers furious, surrounded the Deputy Commissioner's office
पुलिस बल लगाकर सांकेतिक गिरफ्तारी की गई, चार घंटे बाद रिहा
विज्ञापन


समर्थन देने के लिए कांग्रेस और आप कार्यकर्ता भी साथ आए

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आशा कार्यकर्ताओं का धरना सोमवार को उग्र दिखाई दिया। जिले की करीब 800 कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया। ऐसे में पुलिस बल लगाकर आशाओं की सांकेतिक गिरफ्तारी की गई। करीब चार घंटे बाद उन्हें ताऊ देवीलाल स्टेडियम में रिहा कर दिया गया।
आशा कार्यकर्ता लंबे समय से अपनी मांग मनवाने के लिए धरना प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव बनाने के लिए कवायद में जुटी हैं। इस बीच सोमवार को हर जिले में आशा कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया। आशा कार्यकर्ताओं को समर्थन देने के लिए कांग्रेस और आप कार्यकर्ता भी जुटे। इस दौरान आक्रामक होती आशा कार्यकर्ताओं को काबू करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। दोपहर के करीब एक बजे सभी की मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। शाम करीब पांच बजे जिले के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में सभी को रिहा कर दिया गया। आशा कार्यकर्ताओं को काबू करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं को जिला प्रधान रानी ने बताया कि मंगलवार को रोहतक में प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन है। इसमें सभी जिला प्रमुखों के साथ सरकार से हुई वार्ता और आश्वासन के संबंध में चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान यूनियन प्रतिनिधि निर्णय लेकर धरना जारी रखने या रोकने के आदेश जारी करेंगे। बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed