फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Arjun selected in rhythmic pair for the first World Yogasana Championship

Gurugram News: अर्जुन का प्रथम वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप के लिए रिदमिक पेयर में चयन

Mon, 04 May 2026 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Arjun selected in rhythmic pair for the first World Yogasana Championship
चार से आठ जून तक गुजरात के अहमदाबाद में खेली जाएगी प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। प्रथम वर्ल्ड योगासन प्रतियोगिता के लिए सोनीपत में ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें जिले के होनहार योग खिलाड़ी अर्जुन ने रिदमिक पेयर कैटेगरी में जगह बना ली है। आयुष विभाग गुरुग्राम के प्रशिक्षक अजीत कुमार सोलंकी ने बताया कि यह उपलब्धि शहर के लिए गर्व का विषय है। यह प्रतियोगिता चार से आठ जून तक गुजरात के अहमदाबाद स्थित ट्रांसस्टेडिया स्टेडियम में आयोजित होगी।




प्रशिक्षक अजीत कुमार सोलंकी ने बताया कि सोनीपत में शुरू हुए ट्रायल में अर्जुन ने शानदार प्रदर्शन किया और रिदमिक पेयर में चयनित हो गया। यह हमारे विभाग और जिले के योग अभियान की बड़ी सफलता है। अर्जुन ने पहले भी खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं अर्जुन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पिछले 10 सालों से लगातार योगाभ्यास कर रहा हूं। कोच साहब और आयुष विभाग का शुक्रिया, जिन्होंने मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया। जल्द ही योगासन को ओलंपिक गेम्स में शामिल किया जाएगा, और मैं देश के लिए पदक लाने को तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed