{"_id":"657dfe53c747e2acba0f04d5","slug":"arguments-completed-in-court-in-youtuber-elvish-yadav-case-waiting-for-order-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-21239-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: यूट्यूबर एल्विश यादव मामले में कोर्ट में बहस पूरी,आर्डर का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: यूट्यूबर एल्विश यादव मामले में कोर्ट में बहस पूरी,आर्डर का इंतजार
विज्ञापन
पुलिस ने कोर्ट में एटीआर की पेश, दोनों पक्षों की बहस पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के गले में सांप के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में शनिवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। पुलिस ने कोर्ट में एटीआर पेश कर इस मामले में अपनी दलीलें रखी। वहीं, दोनों पक्षों के बीच बहस पूरी होने पर कोर्ट ने देर शाम आठ बजे तक आर्डर नहीं जारी किया है। कोर्ट के आर्डर पर तय होगा कि एल्विश यादव पर केस चलेगा या नहीं।
शनिवार को इस मामले की सुनवाई ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास प्रगति राणा की अदालत में हुई। पीपल फॉर एनिमल्स के पदाधिकारी सौरव गुप्ता के वकील जुगुल किशोर गुप्ता ने बताया कि एल्विश यादव के गले में सांप का वीडियाे गुरुग्राम में शूट किया गया था। इसके लिए उन्होंने अदालत में याचिका दायर कर अदालत से कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को अदालत में सुनवाई में पुलिस की तरफ से इससे संबंधित जानकारी कोर्ट में दी गई। वकील जुगल किशोर गुप्ता ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस की ओर से मामले की जांच क्राइम ब्रांच को दी गई है। इस मामले में पुलिस ने एटीआर पेश कर दिया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट को कोर्ट में गलत बताया गया है। उनका कहना हैं कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कोर्ट ने अगली तिथि नहीं दी है। कोर्ट ने आर्डर जारी करने का बात कही है। वकील ने बताया कि उनकी याचिका में प्रसिद्ध गायब फाजिलपुरिया व एल्विश यादव समेत करीब 50 अन्य लोगों के खिलाफ कोर्ट में ‘32 बोर’ नामक गाने में जीव जंतुओं का इस्तेमाल बताया गया है। इससे पहले 6 नवंबर को पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी। उनका कहना है कि शिकायत पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।