{"_id":"6a88ab100709b5095f028850","slug":"anurag-kunal-and-vinay-won-gold-medals-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-98497-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अनुराग, कुणाल और विनय ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अनुराग, कुणाल और विनय ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में तीनों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। भिवानी में आयोजित 59वीं हरियाणा स्कूल राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन भार वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसमें जिले के करीब 40 खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में विभिन्न भार वर्गों में हिस्सा लिया।
अंडर-14 के 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में अनुराग ने सोनीपत के शोभित को हराकर स्वर्ण अपने नाम किया। वहीं अंडर-19 के 69 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में कुणाल ने सोनीपत के रौनक को शिकस्त दी। अंडर-14 के 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में विनय ने फरीदाबाद के वर्श को हराकर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। विजेता खिलाड़ियों ने कहा कि इस प्रतियोगिता में ट्रॉफी जीतने के लिए काफी समय से मेहनत कर रहे थे। राज्य स्तर पर जीत कर अच्छा लग रहा है। प्रशिक्षक मनोज शर्मा ने कहा कि अन्य आयु वर्ग के खिलाड़ियों से भी प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।