{"_id":"616d697ef1cb303b673ed571","slug":"another-youth-injured-in-flyover-accident-also-died-gurgaon-news-noi6109686175","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवर हादसे में घायल दूसरे युवक ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवर हादसे में घायल दूसरे युवक ने भी दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। तेज रफ्तार बुलेट बाइक से दिल्ली-जयपुर हाइवे के फ्लाईओवर पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल दूसरे युवक मोहम्मद जैद की भी मौत हो गई। एक दिन पहले उसके साथ जा रहे जम्मू निवासी युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि जम्मू कश्मीर निवासी फिलहाल लद्दाख का रहने वाला सैय्यद उर्ररहमान (21) अपने दोस्त के रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था। जिसके लिए दोनों खरीदारी कर लौट रहे थे। उसके पिता जम्मू में हवलदार हैं। वह मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी दोस्ती मांडीखेड़ा, मेवात निवासी मोहम्मद जैद (21) से जामिया में हुई थी। कोरोना संक्रमण के दौरान सैय्यद उर्ररहमान लद्दाख चला गया था।
अब वह दोस्त के मामा के लड़के की शादी में शामिल होने दिल्ली आया था। वे खरीदारी करके लौट रहे थे। रविवार को उन्हें सेक्टर-14 जाना था। इसी दौरान दोपहर साढ़े 11 बजे हादसा हो गया। हादसे में सैय्यद की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि जैद ने देर रात उपचार के दौरान मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया।