फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Another accused arrested in ATM theft case

Gurugram News: एटीएम चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Oct 2024 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in ATM theft case
धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने बूथ को तोड़कर एटीएम को रुपयों सहित उखाड़ कर चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव गुवारका निवासी नसीम अहमद के रूप में हुई है। पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में जगतपुरी दिल्ली निवासी धीरेंद्र यादव ने बताया था कि पेट्रोल पंप के पास नारायण विहार मेन मार्केट आकेड़ा में उनकी कंपनी का एटीएम है। रखरखाव आदि का कार्य कंपनी द्वारा ही किया जाता है। तीन दिसंबर 2019 को सुबह छह बजे जब स्टॉफ एटीएम पहुंचा तो पाया कि एटीएम सहित 9,17,000 रुपये गायब थे। पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज करके पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed