फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Announcement in villages, people of Muslim community should stay at their homes on 28

Gurugram News: गांवों में ऐलान, 28 को अपने घर रहें मुस्लिम समुदाय के लोग

Sun, 27 Aug 2023 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Announcement in villages, people of Muslim community should stay at their homes on 28
नूंह। विश्व हिंदू परिषद द्वारा शोभायात्रा निकाले जाने की घोषणा के बाद जिला प्रशासन के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय भी पूरी तरह से सतर्क है। मुस्लिम समुदाय झगड़े से दूर रहे, इसके लिए गांव के मौजिज लोगों ने मस्जिदों से यह ऐलान कराया है कि कोई भी व्यक्ति 28 अगस्त को अपने घर से बाहर न जाए और अपने घर पर ही रहे। इसके अलावा गांव में भी वह चार लोगों से अधिक इकट्ठा न बैठे। इतना ही नहीं, इसका असर 27 अगस्त को ही नजर आ गया। अधिकांश मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 27 अगस्त को अपनी दुकान बंद रखी और जिन लोगों ने दुकान खोली, उन्होंने समय से पहले अपनी दुकान बंद कर अपने घर पहुंच गए।
विज्ञापन

दूसरी तरफ हिंदू समुदाय के लोगों ने भी दुकानों को जल्द बंद कर दिया। सूत्रों ने बताया है कि मुस्लिम आबादी वाले अधिकांश गांव में इस बात को कह दिया गया है कि वह इस यात्रा से पूरी तरह दूर रहें और कोई भी व्यक्ति बहुत जरूरी काम हो तो ही घर से बाहर निकले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed