फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Angry mother-son beat up cab driver due to collision in car

कार में टक्कर होने से नराज मां-बेटे ने कैब चालक को पीटा

Thu, 19 May 2022 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Angry mother-son beat up cab driver due to collision in car
गुरुग्राम। सेक्टर-23 से दो सवारी को बैठाकर सेक्टर-28 जा रहे एक चालक की कैब गलत दिशा से आ रही एक कार से भिड़ गई। इससे नाराज होकर कार में सवार मां-बेटे ने कैब चालक के साथ जमकर मारपीट की। दोनों ने उसकी कैब को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने पीड़ित चालक की शिकायत पर आरोपी मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूलरूप से पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर निवासी कमलुद्दीन ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह सेक्टर-53 में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी कैब में दो सवारी को बैठाकर सेक्टर-23 से सेक्टर-28 जा रहा था। इस दौरान रास्ते में गलत दिशा से आ रही एक कार से उसके कैब की भिड़ंत हो गई। इससे नाराज होकर कार में बैठे मां-बेटे ने उन्हें पीट दिया। साथ ही दोनों ने उसकी कैब को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पालम विहार थाने की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी मां-बेटे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed