{"_id":"612a3f378ebc3e79e9052e01","slug":"anand-is-the-master-mind-of-the-four-murders-include-this-point-in-the-investigation-gurgaon-news-noi6014994101","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएचओ को तीन पेज का पत्र लिखकर दिया और कहा कि इस बिंदु को भी जांच में करें शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएचओ को तीन पेज का पत्र लिखकर दिया और कहा कि इस बिंदु को भी जांच में करें शामिल
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजेंद्र पार्क में हुए चौहरे हत्याकांड में आरोपी की पुत्रवधू मृतका सुनीता यादव के भाई अशोक ने अपने बहनोई आनंद यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि बहन और किराएदार कृष्ण कांत, उनकी पत्नी अनामिका तथा बेटी सुरभि के कत्ल का मास्टरमाइंड आनंद है।
अशोक का आरोप है जमीन के लालच में पति, सास-ससुर ने उसकी बहन की हत्या की है। जब किराएदार परिवार ने यह देख लिया तो उन्हें भी मौके पर ही मार डाला। यह भी कहा है कि ससुराली जन उनकी बहन को पहले भी परेशान करते रहे हैं। महेंद्रगढ़ के रहने वाले अशोक ने शनिवार को तीन पन्नों के एक पत्र में यह सब लिखकर राजेंद्र पार्क थाना एसएचओ को दिया है। उसने जीजा के साथ में सास-ससुर को भी पूरे कांड में संलिप्त बताया।
कहा कि उसकी बहन की शादी 2010 में वकील आनंद यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद बहन के हिस्से में कुछ जमीन आई थी। आनंद चाहता था कि बहन अपने हिस्से की जमीन बेचकर रुपये उसे दे दे। ऐसा न करने पर वह उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इस कारण बहन को ज्यादातर समय मायके में ही रहना पड़ता था। आनंद कई बार अशोक को धमकी दे चुका था कि उसकी बहन के मरने के बाद जमीन उसकी ही हो जाएगी। हत्याकांड की रात जब आनंद व उसके पिता राय सिंह व मां ने सुनीता को मौत के घाट उतार दिया तो यह सब किराएदार कृष्णकांत तिवारी, उनकी पत्नी अनामिका तिवारी व उनकी बेटी ने देख लिया था। इस कारण उन्हें भी मार डाला। हालांकि, इस मामले में आनंद का पिता राव राय सिंह पुलिस के सामने यह बयान दे चुका है कि उसने ही हत्याकांड को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
बच्ची के नहीं हो सके बयान
सफदरजंग अस्पताल में मौत से जूझ रही कृष्णकांत की तीन साल की दूसरी बेटी के पुलिस अभी मजिस्ट्रेट बयान नहीं ले सकी है। मामले में डीसीपी वेस्ट दीपक शरन का कहना है कि जब तक डॉक्टर बच्ची को फिट फॉर स्टेटमेंट घोषित नहीं कर देंगे, तब तक उसके मजिस्ट्रेट बयान लेना संभव नहीं है। जांच की जा रही है।
वीडियोग्राफी के लिए सोमवार को कोर्ट लगेगी एप्लीकेशन
गुरुग्राम। थाना राजेंद्र पार्क पुलिस का कहना है कि आरोपी राव राय सिंह की वीडियोग्राफी कराने की अनुमति के लिए सोमवार को अदालत में एप्लीकेशन लगाई जाएगी। उसी के बाद वीडियोग्राफी होगी। इस वीडियोग्राफी से सीसीटीवी फुटेज को मैच कराया जाएगा। उसी के बाद ही इस मामले में कुछ निर्णय लिया जा सकेगा। इस दौरान पुलिस ने राजेंद्र पार्क इलाके में आरोपी राव राय सिंह के आसपास के लोगों के बयान भी लिए हैं लेकिन उनके बयान को गोपनीय रखा गया है। इस मामले में न तो पुलिस कोई जानकारी दे रही है और न ही पड़ोसी किसी भी तरह की जानकारी दे रहे हैं।