फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   An underpass will be built at IFFCO Chowk-Z Chowk on the Southern Peripheral Road.

Gurugram News: इफ्को चौक-साउथर्न पेरिफेरल रोड के जेड चौक पर बनेगा अंडरपास

Wed, 05 Nov 2025 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
An underpass will be built at IFFCO Chowk-Z Chowk on the Southern Peripheral Road.
10 नवंबर को सीएम की अध्यक्षता में होने वाले जीएमडीए बोर्ड बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा एजेंडा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इफ्को चौक से साउथर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन सामने जेड चौक पर अंडरपास निर्माण की योजना तैयार कर रहा है। इस परियोजना को दस नवंबर को सीएम की अध्यक्षता में होने वाली जीएमडीए बोर्ड बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
जीएमडीए बोर्ड बैठक सीएम की अध्यक्षता में 10 नवंबर को होनी है। इसी दिन जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक भी प्रस्तावित है। ऐसे में जीएमडीए के अधिकारी बोर्ड बैठक के लिए एजेंडा बनाने में जुट गए हैं। बीते सोमवार को जीएमडीए के अतिरिक्त सीईओ विश्वजीत चौधरी ने इंजीनियरों के साथ बैठक की थी। इसमें जीएमडीए बोर्ड बैठक में रखे जाने वाले एजेंडे पर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, इसमें मिलेनियम सिटी सेंटर के सामने जेड चौक पर अंडरपास निर्माण की योजना तैयार करने पर विचार विमर्श हुआ। इसे लेकर इंफ्रा एक की टीम एजेंडा तैयार करने में जुट गई है।
विज्ञापन

योजना के अनुसार सिक्स लेन का अंडरपास इफ्को चौक और एससीआर की ओर से बनाया जा सकता है। चौक पर अंडरपास बनने से दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित इफ्को चौक से एसपीआर जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी। हालांकि, मंत्री नरबीर सिंह भी चौक पर अंडरपास बनाने की बात कर चुके हैं। ऐसे में जीएमडीए इस कार्य को कराने के लिए अपने एजेंडे में शामिल करने जा रहा है ताकि सीएम की मंजूरी के बाद इसे आगे चढ़ाया जा सके। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों को शामिल किया जा सकता है। इस पर सभी विंग काम कर रही है और जल्द ही एजेंडे को फाइनल किया जाएगा। इससे पहले 23 अप्रैल को सीएम ने जीएमडीए बोर्ड बैठक ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पुराने कार्यों को दिया जाएगा ब्योरा
बता दें कि जीएमडीए के सीईओ श्यामल मिश्रा का तबादला हो गया है। नए सीईओ जे गणेशन ने अभी कार्यभार नहीं संभाला है। ऐसे में जीएमडीए बोर्ड बैठक में नए विकास कार्य कम ही रखे जाएगे। बैठक में पुराने कार्यों को ब्योरा दिया जाएगा। इसमें बताया जाएगा कि पहले से मंजूरी के मिले कार्य में कितनी प्रगति हुई। इसमें एसपीआर के खेड़कीदौला से वाटिका तक एलिवेटेड करने, दादी सती चौक और आंबेडकर चौक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर, शीतला माता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नवरंगपुर रोड को सिक्स लेन का करने और सीवर-पानी समेत अन्य कार्य शामिल हैं।

क्यों जरूरी है अंडरपास
दिल्ली मेट्रो का मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन है। यहां पर गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड का भी स्टेशन बनना है। ऐसे में यहां पर काफी यात्रियों का दबाव होगा। जीएमआरएल का मेट्रो स्टेशन फोर्टिस अस्पताल के सामने बनाया जाना है। ऐसे में मेट्रो के कुछ पिलर जेड चौक पर भी आ सकते हैं। यहां पर अंडरपास के पिलर पर स्टेशन को बनाया जा सकता है। जीएमआरएल को सुशांतलोक की ओर लगभग 350 मीटर के हिस्से में रिवर्स ट्रैक बनाना है। यहां पर हाईटेंशन तार को हटाकर भी कार्य सिरे चढ़ाने की योजना है। ऐसे में जीएमडीए इस योजना को मेट्रो निर्माण के साथ पूरा करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed