{"_id":"5ef355628ebc3e4337590fc2","slug":"an-officer-of-education-deptt-corona-infected-in-gurugram-gurgaon-news-noi519137237","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग के अधिकारी के कोरोना संक्रमित होने से कर्मचारी भी चपेट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग के अधिकारी के कोरोना संक्रमित होने से कर्मचारी भी चपेट में आए
विज्ञापन
गुरुग्राम। शिक्षा विभाग के कोरोना संक्रमित एक उच्च अधिकारी की लापरवाही के कारण विभाग के चार कर्मचारी भी संक्रमण की चपेट में आ गए। इतना ही नहीं, उनके संक्रमित होने की वजह से अन्य कर्मचारी छुट्टी पर चले गए हैं। इसके अलावा विभाग के अन्य अधिकारियों ने भी कार्यालय आना बंद कर दिया है। लिहाजा शिक्षा विभाग के कार्यालय पर ताला लग गया है।
जिले के लघु सचिवालय स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय में कार्यरत एक वरिष्ठ अधिकारी कोरोना संक्रमित हो गया और उसने कार्यालय आना बंद कर दिया। नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया कि अधिकारी के संक्रमित होने की रिपोर्ट 13 जून को ही मिल गई थी। उन्होंने 6 जून को टेस्ट करवाया था। 24 जून को आई दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, इस अधिकारी ने अपने आपको घर पर ही आइसोलेट कर लिया लेकिन इस अधिकारी ने स्वयं के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी किसी को नहीं दी।
शिक्षा विभाग के कोरोना संक्रमित इस अधिकारी ने कार्यालय का कार्य करने के लिए कर्मचारियों के माध्यम से घर पर ही फाइलें मंगानी और भेजनी शुरू कर दी। इस दौरान विभाग के कर्मचारी भी उक्त अधिकारी के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हो गए। इस मामले का खुलासा होने के बाद शिक्षा विभाग के कार्यालय में हड़कंप मच गया और कोरोना की चपेट में आने के भय के कारण अन्य अधिकारियों ने कार्यालय आना बंद कर दिया, जबकि अन्य कर्मचारी छुट्टी पर चले गए। उक्त अधिकारी की लापरवाही का कर्मचारियों में भी रोष है। इस तरह शिक्षा विभाग का कार्यालय बंद हो गया।
विज्ञापन
उधर, जिला प्रशासन ने यह मामला प्रकाश में आने के बाद बुधवार को शिक्षा विभाग के कार्यालय को सैनिटाइज कराया। इसके अलावा इस सप्ताह के अंत तक कार्यालय को बंद रखने के आदेश दिए है। लघु सचिवालय में कार्यरत पहला अधिकारी कोरोना की चपेट में आया है। अभी तक लघु सचिवालय में अधिकारियों के कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए थे।