फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   An influx of diseases in homes worth lakhs

Gurugram News: लाखों के घर में बीमारियों की आपूर्ति

Sun, 04 Oct 2026 06:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
An influx of diseases in homes worth lakhs
आर के जायसवाल ट्यूलिप येलो वाली खबर के लिए
ट्यूलिप येलो में खराब पानी की आपूर्ति को लेकर सोसाइटी निवासियों में भारी रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप येलो सोसाइटी में लंबे समय से बेहद खराब गुणवत्ता वाले पानी की आपूर्ति को लेकर निवासियों में भारी रोष व्याप्त है। सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि सोसाइटी में आने वाले पानी का टीडीएस स्तर 690 से 850 के बीच रहता है। निवासियों के अनुसार, खराब पानी के कारण सोसाइटी में रहने वाले कई लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को भी त्वचा संबंधी समस्याएं होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि पानी की गुणवत्ता को लेकर कई बार बिल्डर प्रबंधन और नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों का आरोप है कि लाखों रुपये खर्च कर यहां आशियाना खरीदा था, लेकिन यहां पानी के बजाय बीमारियों की आपूर्ति की जा रही है।

-------------------------------
विज्ञापन

नहीं हुई कार्रवाई तो प्रदर्शन को होंगे मजबूर
पीने का साफ पानी हर नागरिक का मूलभूत अधिकार है। दूषित पानी की आपूर्ति से स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। बिल्डर और नगर निगम को तुरंत लैब टेस्ट कराकर स्थायी समाधान करना चाहिए। - आर. के. जायसवाल समाजसेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी का टीडीएस लगातार 600 से ऊपर बना हुआ है, जिससे वाटर प्यूरीफायर और आरओ उपकरण भी खराब हो रहे हैं। शिकायत के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। - विनोद वर्मा

दूषित पानी के इस्तेमाल से बच्चों में त्वचा रोग संबंधी शिकायतें आ रही हैं। जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक पीने का साफ पानी मुहैया कराया जाए। - राहुल गोयल

नियमित मेंटेनेंस चार्ज और टैक्स देने के बाद भी हमें बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो निवासी प्रदर्शन को मजबूर होंगे। - पूजा वंसल

प्रशासन को तत्काल पानी के नमूने लेकर स्वतंत्र लैब से जांच करानी चाहिए और घटिया पानी की सप्लाई देने वालों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। - स्वेता

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed