फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   An AC Roadways bus will travel to Sirsa via the Najafgarh-Bahadurgarh route.

Gurugram News: नजफगढ़-बहादुरगढ़ रूट से होकर सिरसा जाएगी एसी रोडवेज बस

Wed, 17 Jun 2026 04:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
An AC Roadways bus will travel to Sirsa via the Najafgarh-Bahadurgarh route.
सुबह 5 बजे बजे सिरसा जाती है बस, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बस अड्डा से सुबह 5 बजे सिरसा जाने वाली एसी रोडवेज बस को नजफगढ़-बहादुरगढ़ रूट से होकर जाना होगा। इस रूट पर बस चलने से नजफगढ़ व बहादुरगढ़ के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। वर्तमान में यह बस गुरुग्राम से बादली से सांपला होते हुए रोहतक व सिरसा रूट पर जाती थी। नजफगढ़-बहादुरगढ़ रूट पर जाने वाले यात्रियों ने डिपो प्रबंधन को शिकायत दी।
गुरुग्राम डिपो की महाप्रबंधक ने 15 जून को कार्य निरीक्षक को आदेश जारी किए कि सुबह 5 बजे गुरुग्राम से सिरसा जाने वाली एसी बस को नजफगढ़, बहादुरगढ़ व रोहतक होकर सिरसा तक संचालित किया जाए। इस रूट पर एसी बस का संचालन नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाने की बात कही है। बता दें कि सुबह के समय गुरुग्राम से काफी संख्या में यात्री नजफगढ़ व बहादुरगढ़ जाते हैं। ऐसे में सुबह बस नहीं मिलने के कारण यात्रियों को असुविधा होती है।
विज्ञापन

-------------------

सिरसा जाने वाली एसी बस को नजफगढ़-बहादुरगढ़ रूट से होते हुए सिरसा जाने के बारे में निर्देश जारी किए हैं, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। बस को रूट पर नहीं चलाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - गायत्री अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article