{"_id":"69d7f3ac26cb6b0e2c07aca4","slug":"amrit-pharmacy-to-open-in-civil-hospital-space-being-searched-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84439-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नागरिक अस्पताल में खुलेगी अमृत फार्मेसी, तलाशी जा रही जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नागरिक अस्पताल में खुलेगी अमृत फार्मेसी, तलाशी जा रही जगह
विज्ञापन
-दवाओं के साथ सर्जिकल सामान पर मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए अमृत फार्मेसी खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। अस्पताल परिसर में इसके लिए उचित स्थान की तलाश की जा रही है। यह फार्मेसी चौबीस घंटे संचालित होगी, जिससे मरीजों को किसी भी समय दवाओं और मेडिकल उपकरणों की सुविधा मिलेगी।
अमृत फार्मेसी में एलोपैथिक दवाओं के साथ अन्य मेडिकल उपकरण भी उपलब्ध होंगे, जो मार्केट रेट से लगभग 50 प्रतिशत कम कीमत पर मिलेंगे। इससे मरीजों के इलाज के खर्च कम होंगे। अस्पताल प्रशासन ने इसके समाधान के लिए अमृत फार्मेसी खोलने की योजना बनाई है, जो 24 घंटे संचालित होगी। बता दें कि अस्पताल में रोजाना 2000 से अधिक मरीज आते हैं।
वर्जन
नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी खोलने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अस्पताल परिसर में जगह तलाशी जा रही है। यह फार्मेसी 24 घंटे खुलेगी, जिससे मरीजों को रात या इमरजेंसी में बाहर से दवाएं लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।-
विज्ञापन
डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग