{"_id":"628929844fa91e049e18f690","slug":"ambulance-and-x-ray-facility-in-esic-dispensaries-soon-gurgaon-news-noi649918536","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएसआईसी डिस्पेंसरियों में एंबुलेंस और एक्सरे की सुविधा जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएसआईसी डिस्पेंसरियों में एंबुलेंस और एक्सरे की सुविधा जल्द
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में स्थित ईएसआईसी डिस्पेंसरियों में जल्द ही मरीजों को लाने व ले जाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। इसके लिए ईएसआईसी की सिविल सर्जन की तरफ से विभाग को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। ईएसआईसी की गुरुग्राम जोन की सिविल सर्जन डॉ. अंजली सचदेवा ने बताया कि उच्च स्तर से बनाई गई योजना के मुताबिक गुरुग्राम जोन मेें आने वाली सभी डिस्पेंसरियों में एंबुलेंस व एक्सरे की सुविधा के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।
गुुरुग्राम जिले में ईएसआईसी की कुल 26 डिस्पेंसरी हैं, जिनमें 16 लाख कर्मचारी पंजीकृत हैं। इनमें अधिकांश कर्मचारी कंपनियों व उद्योगों में कार्यरत हैं। खास बात यह है कि जहां पर भी जिले में ईएसआईसी की इमारतें जर्जर अवस्था में हैं, उनको अन्य जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसी क्रम में सिविल लाइंस स्थित ईएसआईसी डिस्पेंसरी को भी शमां रेस्तरां के नजदीक दूसरी इमारत में शिफ्ट कर दिया गया है।
अन्य विभाग भी दूसरी जगहों पर शिफ्ट होंगे
हालांकि, अभी सिविल सर्जन का कार्यालय समेत अन्य कुछ विभाग पुराने भवन में ही चल रहे हैं, जिन्हें जल्द ही दूसरी जगहों पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। मालूम हो कि सिविल लाइंस की ईएसआईसी डिस्पेंसरी की इमारत जर्जर हो चुकी है, जहां बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति देखने को मिलती है। सिविल लाइंस ईएसआईसी डिस्पेंसरी के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही पुरानी इमारत को ध्वस्त कर नए भवन का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
गुरुग्राम जोन की ईएसआईसी डिस्पेंसरियों में मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के प्रयास चल रहे हैं। इसी क्रम में एक्सरे व एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी।
- डॉ. अंजलि सचदेवा, ईएसआई सिविल सर्जन गुरुग्राम, जोन