फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ambulance and X-ray facility in ESIC dispensaries soon

ईएसआईसी डिस्पेंसरियों में एंबुलेंस और एक्सरे की सुविधा जल्द

Sat, 21 May 2022 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ambulance and X-ray facility in ESIC dispensaries soon
गुरुग्राम। जिले में स्थित ईएसआईसी डिस्पेंसरियों में जल्द ही मरीजों को लाने व ले जाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। इसके लिए ईएसआईसी की सिविल सर्जन की तरफ से विभाग को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। ईएसआईसी की गुरुग्राम जोन की सिविल सर्जन डॉ. अंजली सचदेवा ने बताया कि उच्च स्तर से बनाई गई योजना के मुताबिक गुरुग्राम जोन मेें आने वाली सभी डिस्पेंसरियों में एंबुलेंस व एक्सरे की सुविधा के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गुुरुग्राम जिले में ईएसआईसी की कुल 26 डिस्पेंसरी हैं, जिनमें 16 लाख कर्मचारी पंजीकृत हैं। इनमें अधिकांश कर्मचारी कंपनियों व उद्योगों में कार्यरत हैं। खास बात यह है कि जहां पर भी जिले में ईएसआईसी की इमारतें जर्जर अवस्था में हैं, उनको अन्य जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसी क्रम में सिविल लाइंस स्थित ईएसआईसी डिस्पेंसरी को भी शमां रेस्तरां के नजदीक दूसरी इमारत में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

अन्य विभाग भी दूसरी जगहों पर शिफ्ट होंगे
हालांकि, अभी सिविल सर्जन का कार्यालय समेत अन्य कुछ विभाग पुराने भवन में ही चल रहे हैं, जिन्हें जल्द ही दूसरी जगहों पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। मालूम हो कि सिविल लाइंस की ईएसआईसी डिस्पेंसरी की इमारत जर्जर हो चुकी है, जहां बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति देखने को मिलती है। सिविल लाइंस ईएसआईसी डिस्पेंसरी के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही पुरानी इमारत को ध्वस्त कर नए भवन का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम जोन की ईएसआईसी डिस्पेंसरियों में मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के प्रयास चल रहे हैं। इसी क्रम में एक्सरे व एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी।
- डॉ. अंजलि सचदेवा, ईएसआई सिविल सर्जन गुरुग्राम, जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed