फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Amar Ujala's Satta Ka Sangram in Gurugram, discussed with voters over tea

Satta Ka Sangram: गुरुग्राम में चाय पर चर्चा... मतदाताओं ने बताया कितना हुआ विकास, क्या है चुनावी माहौल

Sat, 18 May 2024 09:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 18 May 2024 09:25 AM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज हरियाणा के गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में है। सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं ने अपनी बात रखी। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
Amar Ujala's Satta Ka Sangram in Gurugram, discussed with voters over tea
गुरुग्राम में 'सत्ता का संग्राम' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' भी हरियाणा में है और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में लोगों से बातचीत करने के लिए पहुंचा है। यहां अमर उजाला ने सुबह को चाय पर चर्चा में लोगों से बातचीत की। आम जनता के मन में क्या है यह जानने की कोशिश की। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली की सीमा से सटा गुरुग्राम हरियाणा का छठा सबसे बड़ा शहर है। 2019 में यहां से भारतीय जनता पार्टी के राव इंद्रजीत सिंह ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी पार्टी ने उन पर फिर भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में राजबब्बर चुनावी मैदान में हैं। जननायक जनता पार्टी ने गायक राहुल यादव फाजिलपुरिया और इंडियन नेशनल लोकदल ने हाजी सोहराब खान को अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


एक मतदाता किशन लाल ने कहा गुरुग्राम में भाजपा ने विकास किया है। सरकार से हमारी मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें। ठेकेदारी व्यवस्था को खत्म किया जाना चाहिए ताकि गरीब आदमी का विकास हो। एक अन्य मतदाता सुभाष ने कहा कि यहां सड़क खराब हैं, बरसात के मौसम में यहां पानी भर जाता है। बिजली चली जाती है, 24 घंटे तक बिजली का पता नहीं चलता। सड़कों पर जाम की वजह से लोगों को परेशानी होती है। भाजपा सरकार में यहां काम नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मतदाता ने कहा कि अबकी बार फिर से मोदी की सरकार बनेगी। इस सरकार में कई ऐसी योजनाएं शुरू हुई हैं जिससे लोगों को फायदा हुआ है। पहले बिजली की समस्या से लोग पहले परेशान रहते थे। अब बिजली की अच्छी व्यवस्था है।


एक अन्य मतदाता रविंद्र सिंह ने कहा कि यहां सबसे बड़ी समस्या कूड़े की है। यहां पानी की समस्या भी है। सड़कों पर पानी भर जाता है। सफाई पर कोई ध्यान नहीं देता है। प्रधानमंत्री तो ठीक है, लेकिन इन्होंने ऐसे उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, जो बात नहीं सुनते। फिर से उन्हें ही टिकट दे दिया है। भाजपा की इस बात से कहीं न कहीं लोग नाराज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed