फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Allegations of Attempted Rape and Molestation of Sister-in-Law

Gurugram News: भाभी से दुष्कर्म के प्रयास व छेड़छाड़ का आरोप

Thu, 16 Apr 2026 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Allegations of Attempted Rape and Molestation of Sister-in-Law
-पूर्व सरपंच पति पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के रोजका मेव थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर पर जबरन दुष्कर्म करने के प्रयास, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पूर्व कार्यवाहक महिला सरपंच के पति हैं।


पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पति लंबे समय से लकवे की बीमारी से पीड़ित है। इस दौरान उसका देवर पिछले कई महीनों से उस पर गलत नजर रखता था और कथित तौर पर देर रात फोन कर अश्लील बातें करता था तथा जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाता था। महिला के अनुसार, वह लगातार इनकार करती रही, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। शिकायत के मुताबिक, 13 अप्रैल को जब वह अपने घर लौटी और कमरे में आराम कर रही थी, तभी आरोपी देवर पपीज पुत्र खेचड़ा जबरन कमरे में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए जबरदस्ती संबंध बनाने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान बच्चों के कमरे में पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस से अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed