फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Allegations of a woman calling MLA Maman Khan her husband are baseless

पति की तलाश...: विधायक मामन खान के घर पहुंची महिला, जमकर किया हंगामा; पुलिस जांच में खुलासा

Thu, 24 Aug 2023 10:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 24 Aug 2023 10:01 PM IST
सार

विधायक मामन खान को पति बताने वाली महिला के आरोप बेबुनियाद हैं। पुलिस ने महिला से दो दिन की पूछताछ में झूठ को बेनकाब किया है। 

विज्ञापन
Allegations of a woman calling MLA Maman Khan her husband are baseless
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस विधायक मामन खान को अपना पति बताकर राजनैतिक गलियारों में हलचल मचाने वाली हिसार की महिला के आरोप पुलिस जांच में बेबुनियाद साबित हुए हैं। सदर थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि महिला पुलिस के समक्ष ऐसा कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी, जिससे उसके आरोपों की पुष्टि हो सके।

विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी ने कहा कि दो दिन पहले महिला ने विधायक को अपना पति बताते हुए उनके आवास पर हंगामा किया था। मामले की पुलिस ने गहनता से जांच की। इस दौरान महिला ऐसा कोई भी सबूत पेश नहीं कर पाई, जिससे उसके आरोपों की पुष्टि होती हो। महिला अपनी शादी संबंधी कोई भी सबूत नहीं दे पाई। ऐसे में स्पष्ट हो गया है कि वह झूठ बोल रही थी।
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पहले विधायक मामन खान के मालिबू टाउन स्थित निवास पर पहुंची एक महिला ने हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए दावा किया कि विधायक उनके पति हैं और वह अपने पति से मिलने आई है। काफी समझाने के बावजूद भी महिला वहां से नहीं गई। जिसकी शिकायत विधायक की पत्नी ने सदर थाना पुलिस से की और पुलिस महिला को जांच के लिए थाना ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में विधायक मामन खान का कहना है कि विरोधियों द्वारा उन्हें फसाने और उनकी छवि को धूमिल करने के लिए तरह तरह के षडयंत्र उनके खिलाफ़ रचे जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में झूठ से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने कहा कि वो पुलिस से मांग करते हैं कि उनके ऊपर झूठे आरोप लगाने वाली महिला पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed