{"_id":"5d20c58b8ebc3e6cb56835d3","slug":"ajay-is-tight-lipped-on-the-pretext-of-hugging-gurgaon-news-noi447580616","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने गले मिलने के बहाने जकड़ लिया था अजय को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने गले मिलने के बहाने जकड़ लिया था अजय को
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिसके प्रेम में अजय पागल हो रहा था वही प्रेमिका उसकी मौत का मुख्य कारण बनी। वजीरपुर में बारहवीं के छात्र अजय हत्याकांड में मुख्यारोपी अर्चित उर्फ दिलावर व उसके साथी सन्नी की होडल से हुई गिरफ्तारी के बाद उन्होंने कई खुलासे किए।
दो दिन की रिमांड पर आरोपियों ने बताया कि जिस युवती के प्रेम में अजय था, वह भी खुद अजय से पीछा छुड़ाना चाहती थी। अर्चित से उसके प्रेम संबंधों की वजह से उसने सारी कहानी बताई और कॉल करके अकेले उसे सरकारी स्कूल के पीछे बुलाया। अजय वहां से भाग न जाए इसके लिए युवती ने उसे गले लगाने के बहाने से जकड़ लिया था। बाद में अर्चित और उसके साथी सन्नी ने पैर और सिर पर रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। सेक्टर-10 थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयोग रॉड की बरामदगी की कोशिश की जा रही है।
पुलिस रिमांड पर आरोपी अर्चित और उसके साथी सन्नी ने बताया कि करीब एक साल पहले युवती के अजय के साथ प्रेम संबंध थे। लेकिन छह माह पहले युवती ने अजय से दूरी बनाकर अर्चित से दोस्ती कर ली। युवती और अर्चित के प्रेम संबंधों के बारे में अजय जानता था फिर भी वह युवती के पीछे पड़ा था। इससे वह काफी परेशान हो गई। उसने इसकी जानकारी अर्चित को दी तो वह आगबबूला हो गया और उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए बस से सोहना भाग गए। जहां रात गुजारने के बाद होडल पहुंच गए। फर्रुखनगर अपराध शाखा की टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों को पलवल के होडल से गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी युवती को पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
मोबाइल बना गिरफ्तारी का अहम कारण
इसी साल 13 मार्च को गढ़ी गांव में खेलने के बहाने एक युवक को बुलाकर उसकी हत्या के मामले में शामिल होने वाला अर्चित पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। लेकिन अजय हत्याकांड के दौरान उसकी प्रेमिका के माध्यम से पुलिस को उसके नए मोबाइल नंबर मिले। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे होडल से दबोच लिया गया।