{"_id":"5f9ad56a8ebc3e9bbd5f5a2d","slug":"air-polluted-in-city-gurgaon-news-noi545379415","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी के बाद सर्वोच्च स्तर पर प्रदूषण, एक्यूआई @ 384","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी के बाद सर्वोच्च स्तर पर प्रदूषण, एक्यूआई @ 384
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। बृहस्पतिवार को प्रदूषण का स्तर पिछले 8 माह के दौरान सर्वाधिक रहा और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 384 पर पहुंच गया। वहीं सेक्टर-51 और विकास सदन में एक्यूआई 400 के पार रहा। मौसम विभाग के मुताबिक जिस तेजी से तापमान नीचे जा रहा है, उसको देखते हुए प्रदूषण और भी तेजी से बढ़ेगा।
बृहस्पतिवार को सेक्टर-51 में एक्यूआई 427 और विकास सदन में एक्यूआई 409 के स्तर पर रहा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह स्थिति खतरनाक मानी जाती है। वहीं, पानी के छिड़काव के नाम पर अब भी खानापूर्ति हो रही है। बुधवार देर रात से ही गुरुग्राम में एक्यूआई रफ्तार पकड़ने लगा था। जैसे-जैसे तापमान नीचे गया वैसे-वैसे एक्यूआई भी बढ़ता गया। बृहस्पतिवार देर रात 2 बजे शहर का एक्यूआई 358 था, जो बृहस्पतिवार शाम 4 बजे बढ़कर 384 पर पहुंच गया। शहर में सुबह के समय स्मॉग छाया रहा।
सेक्टर-51 और विकास सदन में स्थिति खतरनाक
सेक्टर-51 में हालात बेहद खराब थे और यहां एक्यूआई पर प्रदूषण 427 एसपीएम दर्ज किया गया। इसमें भी पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 500 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रही। वहीं, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा भी 414 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रही। विकास सदन में एक्यूआई 410 रहा, जिसमें से पीएम 2.5 की औसत मात्रा 410 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रही। टेरी ग्राम में 353 व एनआईएसई ग्वाल पहाड़ी में एक्यूआई 339 एसपीएम दर्ज किया गया। स्थिति यह है कि बस अड्डे व महावीर चौक के आस-पास पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है।