फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   AI trade course launched, but no teachers to teach it.

Gurugram News: एआई ट्रेड शुरू, लेकिन पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं

Wed, 14 Oct 2026 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
AI trade course launched, but no teachers to teach it.
आईटीआई गुरुग्राम। फाइल फोटो
- कोपा ट्रेड के शिक्षक संभाल रहे मोर्चा, सभी 24 सीटों पर हो चुके हैं दाखिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों के लिए इस साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड शुरू किया गया है। हैरानी की बात है कि इस ट्रेड को पढ़ाने के लिए संस्थान में एक भी शिक्षक उपलब्ध नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, संस्थान में करीब 850 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। एआई प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड में विद्यार्थियों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी से लेकर प्रोग्रामिंग, डेटाबेस, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, कंप्यूटर विजन और जनरेटिव एआई जैसे विषय पढ़ाए जाने हैं। वर्तमान समय में विभिन्न क्षेत्रों में एआई और कंप्यूटर तकनीक का इस्तेमाल बढ़ रहा है। ऐसे में यह ट्रेड तकनीकी शिक्षा और रोजगार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

24 विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा मामला-
इस ट्रेड में कुल 24 सीटें निर्धारित की गई हैं और सभी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। विद्यार्थियों ने नई तकनीक सीखने और भविष्य में रोजगार के अवसर हासिल करने की उम्मीद के साथ इस ट्रेड को चुना है। हालांकि, शिक्षक नहीं होने के कारण नियमित पढ़ाई को लेकर चिंता बनी हुई है। फिलहाल कोपा ट्रेड के शिक्षक ही विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे शिक्षक-
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य रविंद्र ने बताया कि विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित न हो, इसके लिए कोपा ट्रेड के शिक्षक उन्हें प्रशिक्षण दे रहे हैं। एआई ट्रेड के लिए शिक्षक जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed