फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   After withdrawal of nominations, 64 candidates will contest elections from six assemblies.

Gurugram News: नामांकन वापस के बाद छह विधानसभा से 64 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव

Tue, 17 Sep 2024 03:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
After withdrawal of nominations, 64 candidates will contest elections from six assemblies.
सभी छह विधानसभा से कुल 7 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले के 6 विधानसभा के आम चुनावों के लिए 7 निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। कुल मिलाकर सभी छह विधानसभाओं से अब कुल 64 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। चुनावी मैदान में पृथला विधान सभा से 13, एनआईटी विधान सभा से 13, बड़खल विधान सभा से 9, बल्लभगढ़ विधान सभा से 8, फरीदाबाद विधान सभा से 8 और तिगांव विधानसभा से 13 उम्मीदवार मैदान में कायम हैं।
भारत निर्वाचन आयोग से स्वीकृत चुनाव चिह्न आवंटन कर दिए हैं।



पृथला विधान सभा से दो निर्दलीय प्रत्याशी ने नीतू मान और राजेश कुमार ने नामांकन वापस लिया है। यहां 13 प्रतियाशियों को चुनाव चिह्न दिए गए। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों में आम आदमी पार्टी से कौशल शर्मा, बहुजन समाज पार्टी से सुरेंद्र, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रघुवीर सिंह तेवतिया, भारतीय जनता पार्टी से टेकचंद शर्मा मैदान में है। विधायक नयन पाल रावत कैंची निशान पर लड़ेंगे। इसके अलावा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से गिर्राज जाटोला, समता पार्टी से मुकेश समेत कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

एनआईटी फरीदाबाद विधान सभा से दो निर्दलीय प्रत्याशी मनवीर भड़ाना और रजत भड़ाना ने नामांकन वापस लिया है। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों में इंडियन नेशनल लोकदल से नागेन्द्र भड़ाना, जननायक जनता पार्टी से हाजी करामत अली, इंडियन नेशनल कांग्रेस से नीरज शर्मा, आम आदमी पार्टी से रवि डागर, भारतीय जनता पार्टी से सतीश कुमार फागना समेत 13 प्रत्याशी लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बड़खल विधान सभा किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहं लिया है। जननायक जनता पार्टी से परविंदर सिंह, आम आदमी पार्टी से ओम प्रकाश वर्मा, भारतीय जनता पार्टी से दिनेश अदलखा, इंडियन नेशनल कांग्रेस से विजय प्रताप, बहुजन समाज पार्टी से मनोज चौधरी समेत कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं।

बल्लभगढ़ विधान सभा से दो निर्दलीय प्रत्याशी दीपक यादव और नवीन शर्मा ने नामांकन वापस लिया है। यहां इंडियन नेशनल कांग्रेस से पराग शर्मा, भारतीय जनता पार्टी से मूलचंद शर्मा, आम आदमी पार्टी से रविंद्र फौजदार और कांग्रेस से बागी उम्मीदवार शारदा राठौड़ समेत 8 प्रत्याशी मैदान में हैं।

फरीदाबाद विधान सभा से आजाद समाज पार्टी की निशा वाल्मीकि ने नामांकन वापस लिया है। यहां इंडियन नेशनल लोकदल से नरेंद्र पाल सिंह बघेल, आम आदमी पार्टी से प्रवेश मेहता, इंडियन नेशनल कांग्रेस से लखन सिंगला, भारतीय जनता पार्टी से विपुल गोयल समेत 8 प्रत्याशी मैदान में हैं।



तिगांव विधान सभा से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया है। यहां आम आदमी पार्टी से आभास चन्देला, जननायक जनता पार्टी से टीका राम, भारतीय जनता पार्टी से राजेश नागर, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रोहित नागर, बहुजन समाज पार्टी से लाल चंद शर्मा मैदान में हैं। इसके अलावा कांग्रेस से अलग होकर निर्दलीय लड़ रहे गिर्राज शर्मा और ललित नागर समेत 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed