{"_id":"6ae34a1dec2f07ed6e05cf34","slug":"after-three-months-work-on-building-a-road-in-front-of-the-deputy-commissioners-residence-began-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-105819-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तीन माह बाद उपायुक्त आवास के सामने सड़क बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तीन माह बाद उपायुक्त आवास के सामने सड़क बनाने का काम शुरू
विज्ञापन
सीविल लाइन के पास धंसी हाइड्रा क्रैन। संवाद
हाइड्रा नाले में धंसने के बाद तेज हुई काम की रफ्तार, धूल से परेशान थे राहगीर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सिविल लाइंस स्थित उपायुक्त आवास के सामने करीब तीन माह से खुदी सड़क पर अब निर्माण कार्य तेज हो गया है। लंबे समय से सड़क की खुदाई के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क से उड़ती धूल के कारण राहगीरों और आसपास के लोगों की मुश्किलें बढ़ रही थीं। वहीं, निर्माण कार्य के दौरान नाले में हाइड्रा धंसने की घटना के बाद काम में तेजी आई है और अब सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
नगर निगम की ओर से यहां सीवर लाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई की गई थी। काम लंबा खिंचने के कारण सड़क की हालत खराब हो गई थी। वाहनों की आवाजाही के दौरान धूल उड़ने से लोगों को परेशानी हो रही थी। अब निर्माण कार्य तेज होने से जल्द ही लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सिविल लाइन क्षेत्र के निर्माण काम लेकर संबंधित ठेकेदार को काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इस क्षेत्र का निर्माण जल्द ही पूरा किया जाएगा। - विजय ढाका, चीफ इंजीनियर, नगर निगम गुरुग्राम