फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   After securing bail for eight party workers, the Congress District President declared, "We will not be intimidated."

Gurugram News: आठ कार्यकर्ताओं की जमानत कराकर बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष-डरने वाले नहीं

Wed, 26 Aug 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
After securing bail for eight party workers, the Congress District President declared, "We will not be intimidated."
सीएम के काफिले को कांग्रेस नेताओं ने दिखाए थे काले झंडे
विज्ञापन


वर्धन यादव और पंकज डावर बोले- जनता की आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेंगे

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री के विरोध में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों में मंगलवार को पार्टी के दोनों जिला अध्यक्ष उनके साथ खड़े नजर आए। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) वर्धन यादव और शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर सिविल लाइंस थाने पहुंचे और आठ कार्यकर्ताओं की जमानत कराई।
जमानत के बाद दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि वे अपने साथियों के साथ पहले भी खड़े थे, आज भी खड़े हैं। वे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों पर आवाज उठाना अपराध नहीं है। सरकार की नीतियों का विरोध करना विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है और कांग्रेस इससे पीछे नहीं हटेगी। जिन कार्यकर्ताओं की जमानत कराई गई, उनमें अशोक उल्लावास, सुनील यादव, सविंद्र लोहिया (भोले), विकास हुड्डा, राकेश यादव, मुकेश डागर, मनदीप राठी और नितिन यादव शामिल हैं।
विज्ञापन

दोनों जिलाध्यक्षों ने कहा कि कार्यकर्ताओं के खिलाफ किसी भी कार्रवाई की स्थिति में संगठन उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगा। जिला प्रधान ग्रामीण वर्धन यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के 12 साल के कार्यकाल के बावजूद गुरुग्राम में सड़क और सीवरेज व्यवस्था की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि शहर के लोग गंदगी, जलभराव, टूटी सड़कों और सीवर की समस्याओं से परेशान हैं। जनता की समस्याओं को सामने रखना विपक्ष का काम है। समस्याओं पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज करने से समस्याएं खत्म नहीं होंगी। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के सवाल आगे भी मजबूती से उठाते रहेंगे। पंकज डावर ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों और जनता की समस्याओं को उठाने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सीएम के काफिले को 21 अगस्त को कांग्रेस नेताओं ने काले झंडे दिखाए थे। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कर लिया था। इस मौके पर नीरज यादव, सूबे सिंह यादव, सुखबीर तंवर, अमित कोचर, मनदीप सेहरा, अमन प्रजापति और पंकज मेहंदीरत्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed