फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Adventure center to be built in Damdama, CM laid foundation stone

दमदमा में बनेगा एडवेंचर केंद्र, सीएम ने रखी आधारशिला

Sat, 12 Mar 2022 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Adventure center to be built in Damdama, CM laid foundation stone
सोहना। दमदमा अब केवल झील के लिए ही नहीं, रोमांचकारी गतिविधियों (एडवेंचरिंग एक्टिविटी) के लिए अपनी खास पहचान बनाएगा। शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने झील के पास अरावली की वादियों में एडवेंचर केंद्र की आधारशिला रखी। इसमें विभिन्न साहसिक गतिविधियों के लिए एक बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। जिसमें एयर स्ट्रिप, हॉट एयर बैलूनिंग व पैरामोटरिंग राइड्स एयरो मॉडलिंग यानी मानव रहित मिनी जहाज व ड्रोन शो के साथ कैंपिंग साइट का भी आनंद लिया जा सकेगा। 19 एकड़ में बनाए जा रहे इस केंद्र को विकसित करने के लिए हरियाणा पर्यटन विभाग ने एयरो क्लब ऑफ इंडिया के साथ समन्वय स्थापित किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अरावली की पहाड़ियों में पर्यटन को बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

यहां एडवेंचर केंद्र स्थापित होने के बाद न केवल दिल्ली, एनसीआर बल्कि देश के दूसरे हिस्सों के पर्यटकों को भी आकर्षित किया जा सकेगा। यहां तक पहुंचने के लिए सोहना और भोंडसी से आने वाली सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा दमदमा झील का अस्तित्व बरकरार रखने के लिए ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिससे इसमें वर्ष भर पानी भरा रहे। इसके लिए गुड़गांव या मेवात कैनाल से पानी झील में पहुंचाया जाएगा। अरावली के बरसाती पानी को झील में लाने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री से पूर्व पर्यटन विभाग के महानिदेशक एमडी सिन्हा ने कहा कि प्रदेश के दूसरे हिस्सों में ऐसे केंद्रों के लिए सर्वे किया जा रहा है। एक वर्ष में ऐसे कई केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हॉट बैलून की सवारी की और पैरासेलिंग व ग्लाइडिंग का लुत्फ भी उठाया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक कंवर संजय सिंह के साथ दमदमा के ग्रामीणों ने सरपंच चौधरी सौराभ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। लगे हाथ ग्रामीणों ने अपनी कुछ मांगे भी मुख्यमंत्री के सामने रखी, जिनमें से लगभग सभी मांगों पर मुख्यमंत्री ने अपनी मुहर लगा दी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को कहा कि गांव में एक मिडिल स्कूल है, जिसमें 200 बच्चे पढ़ते हैं। इससे आगे की कक्षाओं के इतने ही बच्चे दूसरे गांवों में पढ़ने जाते हैं। यहां सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाया जाए। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर शर्तें पूरी होती हैं तो स्कूल को अपग्रेड किया जाएगा। फिलहाल स्कूल की चाहरदिवारी और नए कमरों का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीणों की स्कूल का नाम शहीद राजसिंह खटाना करने पर मुख्यमंत्री ने अपनी मुहर लगाई। इसके अलावा गांव में एक खेल नर्सरी भी बनाई जाएगी। दमादमा झील में साल भर पानी भरने और सड़कों के चौड़ीकरण की की मांग भी ग्रामीणों ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित अंजलि ने मुख्यमंत्री को लता मंगेशकर की श्रद्धांजलि स्वरूप पेंटिंग भेंट की। इस मौके पर फरीदाबाद के राजकीय महाविद्यालय में इतिहास की प्राध्यापक डॉ. सुप्रिया ढांडा को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दिए गए आउटस्टैंडिग विमेन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।

क्लीनिक ऑन व्हील्स सेवा शुरू
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान एसबीआई लाइफ व ग्रो डीजल संस्था की ओर से क्लीनिक ऑन व्हील्स सेवा का शुभारंभ भी किया। सीएसआर तहत उपलब्ध कराई गई बस में सभी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई गई है। यह बस ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी। वैक्सीनेशन, विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच व ओपीडी जैसी प्रमुख सेवाएं शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed