फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Administration's bulldozer runs on illegal business structures

Gurugram News: अवैध व्यावसायिक ढांचों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Tue, 11 Feb 2025 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer runs on illegal business structures
दो स्विमिंग पूल, ईंट फैक्टरी पर हुई कार्रवाई, भारी पुलिस बल रहा मौजूद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल के मोहम्मदपुर अहिर राजस्व क्षेत्र में मंगलवार को जिला नगर योजनाकार की टीम ने पांच अवैध व्यावसायिक ढांचों पर बुलडोजर चलाकर जमीदोंज कर दिया। इनमें दो स्विमिंग पूल, दो सर्विस स्टेशन, ईंट फैक्टरी और अवैध रूप से निर्मित भवन थे। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
जिला नगर योजना अधिकारी एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को कार्रवाई के दौरान टीम पुलिस बल के साथ मोहम्मदपुर अहिर राजस्व क्षेत्र में पहुंची। जहां एयरफोर्स स्टेशन सड़क पर अवैध रूप से स्विमिंग पूल संचालित था, जिसकी किसी भी प्रकार की एनओसी विभाग से नहीं ली गई थी। वहीं,गांव दादू में एक फैक्टरी के साथ-साथ अवैध रूप से कार्यालय और कमरे बने हुए थे। इसके अलावा यहां पर एक स्विमिंग पूल व दो सर्विस स्टेशन और प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्यालय संचालित थे। यह सभी अवैध रूप से व्यावसायिक ढांचों के रूप में चल रहे थे, जिनके संबंध में विभाग को अलग-अलग तरीके से शिकायत मिल रही थीं। इन पर संज्ञान लेते हुए सभी को नोटिस भेजा गया था, लेकिन इनके संचालकों ने नोटिसों को नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को विभागीय टीम ने दलबल के साथ पहुंच सभी अवैध निर्माण और ढांचों को ध्वस्त कर दिया। डीटीपी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिनसे आह्वान किया गया कि किसी भी क्षेत्र में निवेश ओर निर्माण करने से पहले जिला नगर योजनाकार विभाग से जानकारी अवश्य लें। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जिले में अवैध निर्माणों पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान विभाग के अभियंता विकास और सलीम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed