{"_id":"695819566a9b31fc030167b6","slug":"administration-committed-to-effective-redressal-of-public-grievances-deputy-commissioner-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-76116-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनशिकायतों के प्रभावी निवारण को लेकर प्रशासन प्रतिबद्ध : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनशिकायतों के प्रभावी निवारण को लेकर प्रशासन प्रतिबद्ध : उपायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-समाधान शिविर की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उपायुक्त डीसी अजय कुमार ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाधान शिविर केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है।
बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविर की समीक्षा बैठक की। इसके बाद आयोजित अधिकारियों की बैठक को डीसी ने संबोधित किया था। इस दौरान समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार और बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जिला स्तर पर लघु सचिवालय तथा उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। इस मौके पर डीसीपी हेडक्वार्टर अर्पित जैन, एचएसवीपी की प्रशासक वैशाली सिंह, एडीसी सोनू भट्ट, एसडीएम दिनेश लुहाच, एसडीएम अखिलेश, नगर निगम मानेसर से संयुक्त आयुक्त लोकेश सहित अन्य विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
लंबित शिकायतों में आई कमी
जून के बाद समाधान प्रक्रिया में 60 दिनों से अधिक समय से लंबित लगभग 400 शिकायतें थीं, जिनकी संख्या घटकर अब केवल 90 रह गई है। उपायुक्त ने इस प्रगति के लिए विभागीय अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। जून से अब तक प्राप्त लगभग 1000 शिकायतों में से केवल 200 शिकायतें ही वर्तमान में लंबित हैं, जिनका शीघ्र निवारण किया जाना है।