फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Adani Oyster residents await construction of footbridge

Gurugram News: अडानी ओएस्टर के लोग कर रहे फुटओवर ब्रिज के निर्माण का इंतजार

Mon, 15 Dec 2025 06:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
Adani Oyster residents await construction of footbridge
तीन महीने पहले जीएमडीए ने एफओबी बनवाने की जरूरत के साथ बिल्डर से बनवाने का किया था वादा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अडानी ओएस्टर ग्रैंडे सोसाइटी के लोग पिछले तीन माह से फुटओवर ब्रिज के निर्माण की आस देख रहे हैं। जबकि सड़क सुरक्षा की समस्या से जूझ रहे सेक्टर-102 और 102 ए स्थित अडानी ओएस्टर ग्रैंडे सोसाइटी को जीएमडीए ने सितंबर में पहले फुट ओवर ब्रिज बनवाने का आश्वासन दिया था। आरडब्ल्यूए को दो सितंबर को लिखे पत्र में जीएमडीए के सब डिविजनल इंजीनियर ने लिखा था कि जीएमडीए के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और पाया कि यहां पैदल चलने के लिए व्यवस्था नहीं है। यहां जल्द फुट ओवर ब्रिज बनाए जाने की जरूरत है। इसके लिए बिल्डर को निर्देश दिया गया है कि वे सीएसआर गतिविधि के तहत फुट ओवर ब्रिज बना दें।
लोगों ने बताया कि सेक्टर-102 की इस सोसाइटी एक हिस्सा सड़क के एक ओर है और दूसरा हिस्सा जिसमें क्लब और अन्य सुविधाएं हैं, वह दूसरी तरफ है। पिछले साल इस सड़क के बीच ऊंचा डिवाइडर बना दिया गया। अब लोगों को करीब दो किमी चलकर मुख्य सड़क यू टर्न लेकर सोसाइटी के दूसरी ओर पहुंचना पड़ता है। सोसाइटी के दूसरी ओर जाने में पैदल जाना बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो रहा था।
विज्ञापन

सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कर्नल (सेवा निवृत) हरि भगवान ने बताया कि जीएमडीए ने बिल्डर से फुटओवर ब्रिज बनवाने का वादा किया था मगर उसपर आज तक अमल नहीं हो पाया है। सोसाइटी के लोगों को इससे काफी दिक्कत हो रही है। अडानी ओएस्टर के अलावा साथ की सोसाइटी ज्वाॅय विले के लोगों को भी इससे काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed