फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused seen in CCTV footage in Prince murder case

Gurugram News: प्रिंस हत्याकांड में सीसीटीवी फुटेज में नजर आया आरोपी

Sat, 20 Jul 2024 03:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Accused seen in CCTV footage in Prince murder case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश तरुण सिंगल की अदालत में चल रही प्रिंस हत्याकांड की सुनवाई में सीबीआई की तरफ से बने गवाह पीटी टीचर तरुण दत्ता ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देकर आरोपी की पहचान व वारदात के समय अपना घटनाक्रम बयान के रूप दर्ज कराया है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बाथरूम कॉरिडोर में अंदर और बाहर जाता दिख रहा है। अब इस मामले में नौ अगस्त को होगी अगली सुनवाई। जिसमें टीचर के बयान को क्रॉस किया जाएगा। 8 सितंबर 2017 को स्कूल में ही प्रिंस की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सीबीआई ने जांच के दौरान स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र भोलू को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed