फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused of running a religious conversion racket, many detained

धर्म परिवर्तन का रैकेट चलाने का आरोप, कई हिरासत में

Sat, 17 Jul 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Accused of running a religious conversion racket, many detained
गुरुग्राम। मियांवाली कॉलोनी के एक मकान में धर्म परिवर्तन का रैकेट चलाने का आरोप लगाया गया है। क्षेत्र के कुछ लोगों ने मामला उठाया तो शिकायत पुलिस तक पहुंची। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने शनिवार को इस मकान में पहुंचकर 3-4 लोगों को हिरासत में लिया है। ईसाई धर्म से जुड़ी कुछ किताबें, पेंफ्लेट आदि यहां से जब्त किए हैं। पुलिस टीम इन लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई एफआईआर नहीं दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को मियांवाली कॉलोनी के एक मकान में धर्म परिवर्तन रैकेट चलाए जाने की एक शिकायत मिली थी। शनिवार को सेक्टर-14 थाना से एसआई अजीत सिंह अपनी टीम व शिकायतकर्ता लोगों के साथ कॉलोनी के मकान में पहुंचे। मकान का एक फ्लोर व्यक्ति ने किराए पर लिया हुआ था। इस दौरान कुछ समाजसेवी व हिंदू वाहिनी संस्था के लोग भी टीम के साथ मौजूद रहे। टीम ने यहां जाकर देखा तो यहां काफी युवक-युवतियां मौजूद थे।
विज्ञापन

फ्लोर किराए पर लेने वाले व्यक्ति को बताया गया कि यहां धर्म परिवर्तन रैकेट चलाए जाने की शिकायत मिली है। जिस पर व्यक्ति ने कहा कि यहां ऐसा कुछ नहीं हो रहा, वो सिर्फ मिनी चर्च की तरह यहां प्रार्थना कराते हैं। पुलिस टीम ने यहां से ईसाई धर्म से जुड़ी किताबें व कुछ अन्य सामग्री भी जब्त की है, जिसके बाद टीम यहां से 3-4 लोगों को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। एसआई अजीत ने बताया कि अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कोई करता है तो कोई अपराध नहीं है। फिलहाल तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed