फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused of killing a person by stoning arrested

पत्थर मारकर व्यक्ति की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 May 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing a person by stoning arrested
गुरुग्राम। सेक्टर-50 अंतर्गत डीपीएस स्कूल के सामने सिर में पत्थर मारकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार निवासी गांव मोरली राजकोट गुजरात के रूप में की गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग किया गया पत्थर भी बरामद किया है।
विज्ञापन

बीते दो मई को सेक्टर-50 थाना पुलिस को स्थानीय झुग्गियों में रहने वाले रमेशराम की सिर में पत्थर से वारकर हत्या की शिकायत मिली थी। रमेशराम अपनी साइकिल पर ही झालमूड़ी बेचकर परिवार का पालन करता था। दो मई को वह डीपीएस स्कूल के पास साइकिल से जा रहे थे कि आरोपी ने पत्थर फेंककर उनके सिर पर मारा था। बाद में रमेशराम की पार्क अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामला दर्ज करने के बाद उस पर कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को मंगलवार देर शाम सेक्टर-50 इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed