फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused of drowning 10 lakh rupees in share market

शेयर मार्केट में दस लाख रुपये डूबे

Mon, 07 Feb 2022 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Accused of drowning 10 lakh rupees in share market
गुरुग्राम। शेयर मार्केट में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 10 लाख रुपये लगवा कर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके 10 लाख रुपये डूबा दिए गए। कोरोना के दौरान उसकी नौकरी चली गई थी, उसके बाद उसका झुकाव शेयर मार्केट की ओर हो गया था। पुलिस के अनुसार यह शिकायत सेक्टर-15 निवासी युवती रितिका ने दी है। उसका कहना है कि वह कुछ दिन पहले गूगल पर शेयर मार्केट में इंट्रा डे ट्रेडिंग की टिप्स के बारे में सर्च कर रही थी। इस दौरान www.thebalajitrader.com कंपनी का विज्ञापन गूगल पर दिखा। इसमें रुचि दिखाई तो इसी के बाद कंपनी के प्रतिनिधि ने संपर्क किया। युवती का कहना है कि कंपनी के स्टाफ ने ट्रेडिंग के बारे में काफी डिटेल व टिप्स भी दिए। युवती के डिमेट अकाउंट से ट्रेडिंग भी हुई। जिसके बाद उसने ज्यादा रुपये कमाने के लिए ग्रोथ प्लॉन बताया। इस दौरान वह ट्रेडिंग के बारे में काफी पढ़ रही थी। आरोप है कि अरुण नामक कर्मचारी ने उसे काफी कुछ समझाया था। जिससे उसे लगा कि वह जो कह रहे हैं, वह सही है। इन सबके बीच उन्होंने युवती के 10 लाख रुपये डूबा दिए। यह राशि आरकेएस ट्रेडर्स के कोटक बैंक और बालाजी ट्रेडर्स के एचडीएफसी बैंक के करंट अकाउंट में ट्रांसफर की गई थी। इस मामले की साइबर सेल ने जांच की। उसी के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर एकता पाटिल, योगेश, अरुण, नेहा शर्मा, मिलिंद विश्वास व अन्य के खिलाफ ठगी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed